VANDNA-JADON-PSYCHOLOGY-TEST-FOR-REET

मनोविज्ञान टेस्ट 

Quiz Application

वन्दना जादोन की टेस्ट सीरीज

Time’s Up

score:

Quiz Result

Total Questions:

Attempt:

Correct:

Wrong:

Percentage:

 (1)     गंभीर मानसिक मंदता वाले बालकों की बुद्धि लब्धि क्या होती है ?
    (अ)  50 से 60
    (ब)   36 से 51 
    (स)   20 से 35 
    (द)    20 से नीचे            

(2)    निम्नलिखित में से कौन सी कोहलबर्ग के द्वारा प्रस्तावित नैतिक विकास की अवस्था है ?’,
    (अ)    प्रसुप्ति अवस्था
    (ब)    सामाजिक अनुबंध की अवस्था
    (स)    मूर्त संक्रियात्मक अवस्था
    (द)    उद्योग बनाम अधीनता अवस्था         
   
(3)    निम्नलिखित में से कौन सा बाह्य अभिप्रेरणा का एक उदाहरण है ?’,
    (अ)    “मैं अपना गृहकार्य पूरा करती हूँ “क्योंकि शिक्षक प्रत्येक नियत कार्य के लिए हमें अंक देते है | 
    (ब)    “मैं अपना गृहकार्य करना पसंद करती हूँ |”
    (स)    “मैं बहुत अधिक सीखती हूँ जब मैं अपना गृहकार्य करती हूँ |” 
    (द)    “गृहकार्य करने से मैं अपनी अवधारणाओं को अच्छी तरह से समझ पाती हूँ |” 

   
(4)    वे बच्चे जो विभिन्न प्रकार की अधिगम समस्याओं से ग्रसित रहते है उनके लिए अधिगम अक्षम शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया ?
    (अ)    हेवार्ड
    (ब)    सैमुअल 
    (स)    वैन रिपर 
    (द)    बर्क               
    



(5)    निम्नलिखित में से कौन सा व्यक्तित्व का प्रकार क्रेचमर द्वारा नही दिया गया है ?
    (अ)    सुडौलकाय
    (ब)     कलात्मक
    (स)    लम्बकाय
    (द)    गोलाकाय       
   


(6)    पियाजे के अनुसार, मानसिक संरचना की व्यवहारगत समानान्तर प्रक्रिया को क्या कहा जाता है ?
   
    (अ)    मानसिक मैप
    (ब)    मानसिक उपकरण
    (स)    स्कीमा
    (द)    प्रतिमान           
  

(7)    किसके अनुसार बच्चे के चिन्तन के बारे में सामाजिक तथा सांस्कृतिक संदर्भ के प्रभाव को समझना आवश्यक है ?
    
    (अ)    अल्बर्ट बंडूरा
    (ब)    लोरेन्स कोहलबर्ग
    (स)    जीन पियाजे 
    (द)    लेव वाइगोत्सकी       
   

(8)    निम्नलिखित में से कौन सा अक्षम बालकों का लक्षण नहीं है ?
    (अ)    प्रत्यक्षीकरण प्रभाविता
    (ब)    सांवेगिक अस्थिरता
    (स)    अव्यवस्थित अवधान
    (द)    आवेगिता                   

    
(9)    निम्नलिखित में से कौन सा तत्व “अभिप्रेरणा चक्र” से सम्बन्धित नहीं है ?
    (अ)    आवश्यकता
    (ब)    अन्तर्नोद
    (स)    संवेग
    (द)    प्रोत्साहन               
   

(10)    “परिश्रमप्रियता बनाम हीनता” अवस्था के लिए एरिक्सन ने कौन – सा आयु समूह बताया है ?
    (अ)    6 से 11 वर्ष 
    (ब)    12 से 20 वर्ष 
    (स)    3 से 6 वर्ष
    (द)    18 माह से 3 वर्ष 
   

(11)    रूही हमेशा समस्या के एकाधिक समाधानों के बारे में सोचती है | इनमें से काफी समाधान मौलिक होते है | रूही किन गुणों का प्रदर्शन कर रही है ?
   
    (अ)    सृजनात्मक विचारक
    (ब)    अभिसारित विचारक
    (स)    मूर्त विचार 
    (द)    आत्म – केन्द्रित विचारक
  

(12)    “भय का संवेग” किस मूल प्रवृति से जुड़ा हुआ है ?
    
    (अ)    प्रतिकर्षण
    (ब)    युयुत्सा 
    (स)    शरणागत
    (द)    पलायन
   

(13)    “प्रकार्यवाद” के प्रमुख प्रवर्तक कौन थे ?
    (अ)   विलियम्स जेम्स
    (ब)    जे.बी. वाटसन
    (स)    क्लार्क हल
    (द)    एडवर्ड टोलमैन


(14)    रोर्शा स्याही धब्बा परीक्षण में कितने कार्ड उपयोग में लिए जाते है?
    
    (अ)   10
    (ब)    12
    (स)    15
    (द)    30
    


(15)    मुरे द्वारा प्रतिपादित “प्रासंगिक अंतर्बोध परीक्षण” व्यक्तित्व के किस सिद्धांत से सम्बन्धित है ?
    
    (अ)    शील गुण सिद्धांत
    (ब)    शील गुण प्रकार सिद्धांत
    (स)    प्रक्षेपण सिद्धांत
    (द)    मनोविश्लेषणात्मक सिद्धांत



(16)    निम्नलिखित में से किस मनोवैज्ञानिक ने बच्चों को ज्ञान सक्रिय जिज्ञासु के रूप में देखते हुए उनके चिन्तन पर सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषय वस्तुओं के प्रभाव को महत्व दिया ?
    
    (अ)    जॉन बी. वाट्सन
    (ब)    लेव वाइगोत्सकी
    (स)    जीन पियाजे 
    (द)    लोरेन्स कोहलबर्ग


(17)    निम्नलिखित में से कौन सी मध्य बाल्यावस्था की विशेषता है ?
    (अ)    अधिगम मुख्य रूप से संवेदी एवं चालक गतिविधियों द्वारा घटित होता है 
    (ब)    शारीरिक वृद्धि एवं विकास बहुत तेज गति से होता है |
    (स)    अमूर्त रूप से सोचने तथा वैज्ञानिक तर्क का प्रयोग करने की योग्यता विकसित होती है |
    (द)    बच्चे तार्किक एवं मूर्त रूप से सोचना प्रारम्भ कर देते है |
  

(18)    निम्नलिखित में से कौन सा मूर्त संक्रियात्मक अवस्था के प्रमुख कौशलों में से एक है ?
    (अ)   वस्तु स्थायित्व
    (ब)    सजीवात्मक चिंतन
    (स)    सुरक्षित रखने की योग्यता
    (द)    परिकल्पित निगमनात्मक तर्क
   

(19)    हावर्ड गार्डनर के बहु – बुद्धि सिद्धांत के अनुसार निम्नलिखित विशेषताओं से युक्त एक व्यक्ति की बुद्धि को किस प्रकार से वर्गीकृत किया जा सकता है ?
    विशेषताएँ
“दूसरों की मनोदशा, स्वभाव प्रेरणा तथा अभिप्राय को उचित तरीके से पता लगाने एवं प्रतिक्रिया करने की योग्यता” 
    (अ)    नैदानिक
    (ब)    प्रकृतिवादी
    (स)    अंतरवैयक्तिक
    (द)    अंतरावैयक्तिक


(20)    निम्नलिखित में से कौन – सा युग्म अधिगमकर्ताओं एवं उनकी प्राथमिक विशेषताओं के सम्बन्ध में सही है ?
    
    (अ)    अवधानात्मक कमी अधिगमकर्ता -उच्च अभिप्रेरणा, लम्बे समय तक अवधान बनाए रख सकते है|
    (ब)    श्रव्य क्षतिग्रस्त अधिगमकर्ता – दृश्य सूचनाओं को समझ नहीं सकते है |
    (स)    पठन – अक्षमता अधिगमकर्ता – धारा प्रवाह पढ़ने एवं लिखने में कमी है|
    (द)    सृजनात्मक अधिगमकर्ता – अतिसक्रिय, कार्य को पूरा करने में धीमे है |
Email

No Responses

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *