सामान्य विज्ञान टेस्ट
1) अदिश राशियों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –
i) ये राशियाँ केवल दिशा का बोध कराती है |
ii) ये राशियाँ केवल परिमाण का बोध कराती है |
iii) द्रव्यमान एवं विद्युतधारा दोनों अदिश राशियाँ है |
उपर्युक्त कथनों में से कौन – सा / से सत्य कथन है / हैं ?
(A) केवल i
(B) केवल ii
(C) केवल i व iii
(D) केवल iii
व्याख्या – वे भौतिक राशियाँ जो केवल परिणाम का बोध कराती है, अदिश राशियाँ कहलाती है इसमें दिशा की आवश्यकता नहीं होती है |
द्रव्यमान और विद्युत धारा दोनों अदिश राशियाँ है |
इसके आलावा दूरी, चाल, कार्य, ऊर्जा, विद्युतधारा, आयतन, घनत्व, ताप, समय, दाब, आवृत्ति, आवेश, विभव, विशिष्ट ऊष्मा आदि अदिश राशियाँ है |
2) निम्नलिखित में से कौनसी भौतिक राशि एक सदिश राशि है ?
(A) भार
(B) द्रव्यमान
(C) विद्युतधारा
(D) उपर्युक्त सभी
व्याख्या – सदिश राशियाँ वे भौतिक राशियाँ है जिन्हें व्यक्त करने के लिए परिमाण व दिशा दोनों की आवश्यकता होती है |
– भार एक सदिश राशि है |
– विस्थापन, वेग, त्वरण, बल, संवेग, आवेग, बल-आघूर्ण, वैद्युत क्षेत्र, चुम्बकीय क्षेत्र आदि सदिश राशियाँ है
3) निम्नलिखित में से कौन सी भौतिक राशि एक मूल राशि है ?
(A) ज्योति तीव्रता
(B) आयतन
(C) क्षेत्रफल
(D) त्वरण
व्याख्या –
मूल भौतिक राशियाँ 7 प्रकार की होती है – लम्बाई, समय, ताप, द्रव्यमान, विद्युतधारा, ज्योति तीव्रता और पदार्थ की मात्रा |
4) सर आइजेक न्यूटन ने अपनी किस पुस्तक में गति के नियमों के बारे में बताया था ?
(A) माइक्रोग्राफीया
(B) सिस्टेमा नेचुरी
(C) प्रिन्सिपिया
(D) रिलेहिविटी : द स्पेशल एंड द जनरल थ्योरी
व्याख्या :
– सर आइजेक न्यूटन ने अपनी पुस्तक प्रिन्सिपिया में गति के तीन नियमों के बारे में बताया था |
– सिस्टेमा नेचुरी कैरोलस लिनियस की प्रमुख पुस्तक है |
5) न्यूटन के गति का प्रथम नियम सम्बन्धित है ?
(A) क्रिया प्रतिक्रिया
(B) जड़त्व
(C) संवेग परिवर्तन
(D) बल आघूर्ण
व्याख्या –
– न्यूटन का प्रथम नियम जड़त्व से सम्बन्धित है |
– प्रथम नियम के अनुसार :- प्रत्येक वस्तु अपनी स्थिति में परिवर्तन का विरोध करती है अर्थात् जिस अवस्था में है उसी अवस्था में बने रहना चाहती है ऐसा जड़त्व के गुण के कारण होता है |
– जिस वस्तु का द्रव्यमान अधिक होता है उसमें जड़त्व का गुण अधिक होता है अर्थात् वह वस्तु अपनी स्थिति में परिवर्तन का विरोध भी अधिक करेगी |
6) तेज गति में वाहन को अचानक मोड़ने पर अंदर बैठे यात्री विपरीत दिशा में झुक जाते है ऐसा किस नियम के कारण होता है ?
(A) दिशा के जड़त्व
(B) संवेग संरक्षण
(C) न्यूटन की गति के तीसरे नियम
(D) गतिशीलता के जड़त्व
व्याख्या –
दिशा का जड़त्व वस्तु का वह गुण है जिसके कारण वह अपनी गति की दिशा में होने वाले परिवर्तन का विरोध करता है इसके कारण ही तेज गति में वाहन को अचानक मोड़ने पर अंदर बैठे यात्री विपरीत दिशा में झुक जाते है |
7) वस्तु के द्रव्यमान तथा वेग के गुणनफल निम्नलिखित में से किसे परिभाषित करता है ?
(A) बल
(B) बल आघूर्ण
(C) त्वरण
(D) संवेग
व्याख्या –
– वस्तु के द्रव्यमान एवं वेग के गुणनफल को संवेग कहते है इसका मात्रक Kg m/s होता है | यह एक सदिश राशि है |
8) निम्नलिखित में से कौन सा नियम बल को परिभाषित करता है ?
(A) गति का दूसरा नियम
(B) केप्लर नियम
(C) जड़त्व का नियम
(D) क्रिया प्रतिक्रिया नियम
व्याख्या –
– बल वह बाह्य कारक है जो किसी वस्तु की स्थिति को परिवर्तित कर देता है |
9) रोकेट का प्रक्षेपण किस नियम पर आधारित है ?
(A) न्यूटन के प्रथम नियम
(B) अपकेन्द्रिय बल
(C) संवेग संरक्षण
(D) द्रव्यमान संरक्षण
10) त्वरण का मात्रक है ?
(A) मीटर/सैकंड
(B) मीटर/सैकण्ड2
(C) मीटर2/सैकण्ड2
(D) मिटर/सैकण्ड-1
No Responses