PGT Hindi Mock Test – 02

 अभ्यास प्रश्न पत्र – 02 

1. स्ववृत से संबंधित विशेषताओं के विषय में निम्नलिखित में से कौनसा कथन असत्य हैं?

(अ) स्ववृत में ईमानदारी होनी चाहिए

(ब) स्ववृत में अपनी खूबियाँ और अच्छाइयाँ बताने में कंजूसी नहीं करनी चाहिए

(स) स्ववृत अधिक लम्बा होना चाहिए

(द) स्ववृत की भाषा-शैली सीधी, सरल, सटीक और साफ होनी चाहिए (अ)

2. कार्यालयी पत्र में निम्न में से क्या नहीं होता?

(अ) पत्र भेजने वाले अधिकारी के घर का नाम-पता

(ब) स्वनिर्देश-भवदीय

(स) संदर्भ

(द) संबोधन-महोदय/मान्यवर (अ)

3. नितांत निजी घटनाओं का लेखा-जोखा है –

(अ) डायरी (ब) रिपोर्ट

(स) कविता (द) कहानी (अ)

4. नाटक में ‘सब टेक्सट’ कहा जाता है –

(अ) संवादों का अनकहा रूप

(ब) संवादों का वर्णित रूप

(स) संवादों का वाचिक रूप

(द) संवादों का चित्रात्मक रूप (अ)

5. कविता की वाक्य संरचना बदलने से परिवर्तन आता है –

(अ) अर्थ में (ब) गुण में

(स) अलंकार में (द) ध्वनि में (अ)

6. दृश्य आधारित खबरों को एंकर द्वारा पढ़ना कहलाता है –

(अ) फ्लेश न्यूज (ब) एंकर विजुअल

(स) लाइव (द) एंकर बाइट (ब)

7. निम्न वाक्यों में से शुद्ध कथन छाँटिए –

(अ) अनेकों छात्रों ने प्रधानाचार्य को याद किया

(ब) सिंह के दर्शन मात्र से वह काँप उठा

(स) वह अत्यंत निर्दयी है

(द) विधि के नियम बड़े कठोर होते हैं

(द)

8. निम्नलिखित शब्दों में से सही वर्तनी वाले शब्द का चयन कीजिए –

(अ) अनधिकारी (ब) अनधिकारि

(स) अनाधिकारी (द) अनाधीकारी (अ)

9. निम्नलिखित वाक्यांशों के लिए दिए गए एक शब्द में से गलत विकल्प का चयन कीजिए –

(अ) साहित्य से संबंध रखने वाला – साहित्यिक

(ब) जिसका उत्तर न दिया गया हो – उत्तरहीन

(स) जो आभूषण सिर पर धारण किया जाए – शीर्षस्थ

(द) जो सदा दूसरों पर संदेह करता है – शंकालु (ब)

10. निम्न शब्द युग्मों में से अशुद्ध विकल्प छांटिए –

(अ) मेघ-यज्ञ मेद-चर्बी

(ब) प्रावाल-मूंगा प्रवार-ओढ़नी

(स) प्राणी-जीव पाणि-हाथ

(द) प्रसाद-कृपा प्रासाद-महल (अ)

11. निम्न में असंगत विकल्प है –

(अ) उल्लास का प्रतीक – विकसित पुष्प

(ब) ताजगी और स्फूर्ति का प्रतीक – उषा

(स) कबीर द्वारा परमात्मा का प्रतीक – बूंद

(द) वैराग्य का प्रतीक – संध्या (स)

12. जहाँ क्रिया के प्रयोग में कर्म की आवश्यकता होती है, वह क्रिया होती है?

(अ) अकर्मक (ब) सकर्मक

(स) द्विवकर्मक (द) प्रेरणार्थक (ब)

13. सप्रसंग समस्त पद निम्न में से कौनसे समास का उदाहरण है?

(अ) द्वंद्व समास

(ब) बहुब्रीहि समास

(स) तत्पुरुष समास

(द) अव्ययीभाव समास (द)

14. एक जनश्रुति के अनुसार राजस्थान के भरतपुर क्षेत्र से संबंध रखने वाले किस कृष्ण भक्त कवि से प्रसिद्ध गायक तानसेन ने संगीत की शिक्षा ग्रहण की थी?

(अ) कृष्णदास (ब) नंददास

(स) छीत स्वामी (द) गोविन्द स्वामी

(द)

15. निम्नलिखित में से कौनसा शब्द प्रत्यय से युक्त है?

(अ) धनिक (ब) अलक

(स) विकच (द) विकास (अ)

16. ‘निरूपम’ शब्द में निम्न में से कौनसा उपसर्ग है?

(अ) नि (ब) निर्, उप

(स) निरु (द) रूपम (ब)

17. निम्नलिखित में से सही संधि विच्छेद का चयन कीजिए –

(अ) किंचित = किन् $ चित

(ब) भगवद्भक्ति = भगवत् $ भक्ति

(स) वृक्षच्छाया = वृक्ष $ च्छाया

(द) उज्जवल = उत् $ ज्वल (ब)

18. निम्नलिखित संधि शब्दों में से यण् संधि का उदाहरण है –

(अ) प्रत्यार्पण (ब) विचारैक्य

(स) शचींद्र (द) दिवसावसान (अ)

19. शब्दकोष की दृष्टि से शब्दों का सही क्रम निम्न में से किस विकल्प में है?

(अ) ज्ञान, त्रिया, क्षति, द्युति, श्रेय

(ब) त्रिया, क्षति, द्युति, श्रेय, ज्ञान

(स) द्युति, श्रेय, ज्ञान, त्रिया, क्षति

(द) क्षति, ज्ञान, त्रिया, द्युति, श्रेय (द)

20. ‘भोजराज’ ने एकमात्र रस किसे स्वीकार किया है?

(अ) करुण रस (ब) वात्सल्य रस

(स) भक्ति रस (द) शृंगार रस (द)

21. असुमेलित विकल्प को इंगित कीजिए –

आदिकालीन रचनाएं रचनाकार

(अ) जसहर चरिउ पुष्यदंत

(ब) पउम चरिउ स्वयंभू

(स) भविसत्कहा जोइन्दु

(द) शब्दानुशासन हेमचन्द्र (स)

22. ‘निर्गुण कौन देश को बासी?’ भ्रमर गीत में गोपियों के इस कथन से उनका कौनसा भाव व्यक्त हुआ है?

(अ) वेदना (ब) भक्ति

(स) आसक्ति (द) उपालम्भ (द)

23. महादेवी वर्मा की रचनाओं को अवरोही क्रम (काल क्रमानुसार) व्यवस्थित कीजिए-

(अ) सान्ध्य गीत-नीरजा-रश्मि-नीहार

(ब) सान्ध्य गीत-रश्मि-नीहार-नीरजा

(स) सान्ध्य गीत-नीहार-रश्मि-नीरजा

(द) सान्ध्य गीत-रश्मि-नीरजा-नीहार

(अ)

24. ‘दीरघ सांस न लेहि मुख, सुख साईहि न भूलि’ पंक्ति में बिहारी जी ने किसे न भूलने को कहा है?

(अ) गुरु को (ब) ईश्वर को

(स) परिवार को (द) सुख को (ब)

25. ‘चक्करदार चोरी’ उपन्यास के उपन्यासकार कौन है?

(अ) बांकेलाल चतुर्वेदी

(ब) किशोरीलाल गोस्वामी

(स) गोपालराम गहमरी

(द) देवकी नन्दन खत्री (स)

26. हिन्दी का पहला साप्ताहिक समाचार पत्र कौनसा था?

(अ) बंगाल गजट (ब) विशाल भारत

(स) प्रदीप (द) उद्दंत मार्तड

(द)

27. किस विकल्प में समास का विग्रह गलत है?

(अ) अतिसार = अति का सार

(ब) दरअसल = असल में

(स) धीरे-धीरे = धीरे के बाद धीरे

(द) चलाचली = चलने के बाद चलना

(अ)

28. बालकांड रामचरित मानस का कौनसा कांड है?

(अ) प्रथम कांड (ब) द्वितीय कांड

(स) चतुर्थ कांड (द) पंचम कांड (अ)

29. चिंतामणि भाग-1 में कितने निबंध है?

(अ) 21 (ब) 3

(स) 17 (द) 47 (स)

30. राजा भगत ने तुलसी से रत्नावली की किस विशेषता का उल्लेख किया?

(अ) वह विदुषी है

(ब) वह पति परायण है

(स) वह जोगिन है

(द) वह साध्वी है (स)

31. ‘यही सच है’ कहानी में मुख्य पात्र कौन है?

(अ) दीपा (ब) निशीथ

(स) संजय (द) दीपा के पिता

(अ)

32. फीचर लेखन से संबंधित असंगत कथन को छांटिए –

(अ) फीचर का अर्थ है – शब्दों के माध्यम से चित्रांकन

(ब) फीचर किसी भी विषय पर लिखा गया आत्मनिष्ठ लेखन है

(स) फीचर लेखन में लेखक तथ्यों के साथ-साथ अपने व्यक्तिगत विचारों का समावेश कर पाठक से आत्मपरक रूप में जुड़ने का प्रयास करता है

(द) फीचर क्लिष्ट भाषा में लिखा जाता है (द)

33. यात्रा के अनुभवों को पाठकों के सम्मुख प्रस्तुत करने के लिए प्रयुक्त विधान को कहा जाता है?

(अ) डायरी (ब) रिपोर्ताज

(स) यात्रा वृत्तांत (द) पत्रकारिता (स)

34. ‘काहे री नलिनी तू कुम्हिलानी’ पंक्ति में नलिनी प्रतीक है –

(अ) जीवात्मा की

(ब) दुःखी लोगों की

(स) जल में उगने वाले फूलों की

(द) कमल के सभी फूलों की (अ)

35. हिन्दी भाषा का आधुनिक काल माना जाता है –

(अ) 1000-1500 ई. तक

(ब) 1500 से 1800 ई. तक

(स) 1800 से 2000 ई. तक

(द) 1800 ई. के बाद से आज तक (द)

36. ‘संगठन में शक्ति होती है’ अर्थ में किस मुहावरे का प्रयोग किया जाता है?

(अ) एक और एक ग्यारह होना

(ब) नौ-दो ग्यारह होना

(स) एड़ी-चोटी का जोर लगाना

(द) उन्नीस-बीस का अंतर होना (अ)

37. ‘गये तरस की खाते’ इस कथन से सिद्धार्थ गौतम की किस चारित्रिक विशेषता की व्यंजना हुई है?

(अ) निर्दयता (ब) निष्ठुरता

(स) विरक्तता (द) करुणाशीलता

(द)

38. ‘घर के समर्थ तथा योग्य व्यक्ति की अपेक्षा बाहर के कम योग्य व्यक्ति को महत्व देना’ अर्थ को प्रकट करने वाली कौनसी लोकोक्ति है?

(अ) घर की मुर्गी दाल बराबर

(ब) घर का जोगी जोगना, आन गांव का सिद्ध

(स) घर आए नाजन पुजई, बांबी पूजन जाए

(द) घर का भेदी लंका ढाए (ब)

39. ‘पृथ्वीराज रासो’ ग्रंथ में किस रस की प्रधानता है?

(अ) वीर रस की

(ब) शृंगार रस की

(स) वीर रस व शृंगार रस की

(द) शांत रस की (स)

40. बीसलदेव रासो का प्रधान रस क्या है?

(अ) वीर रस (ब) शृंगार रस

(स) शांत रस (द) करुण रस (ब)

41. दादू के उपदेशों को उनके शिष्य ‘रज्जब’ जी ने किसमें संकलित किया है?

(अ) दादू अनुभव वाणी

(ब) दादू वाणी

(स) साखी

(द) सबद (अ)

42. स्वतंत्रता आंदोलन से अलग भारत का सर्वाधिक प्रसिद्ध आंदोलन है?

(अ) अंग्रेजी आंदोलन

(ब) खिलाफत आंदोलन

(स) मुस्लिम आंदोलन

(द) भक्ति आंदोलन (ब)

43. जायसी ने अपनी किस रचना में सिद्धांत भरी तत्वों से भरी चैपाइयां कही हैं?

(अ) आखिली कलाम

(ब) पद्मावत

(स) अखरावट

(द) किसी में भी नहीं (स)

44. ‘मधुमालती’ ग्रंथ की भाषा कौनसी है?

(अ) अवधी (ब) ब्रज

(स) राजस्थानी (द) पिंगल (अ)

45. रामचरित मानस के कौनसे काण्ड में वीभत्स रस का उल्लेख किया गया है?

(अ) अरण्यकाण्ड (ब) लंका कांड

(स) अ व ब दोनों (द) कोई नहीं (स)

46. किस क्रमांक में संधि विच्छेद गलत है –

(अ) स्वर्णाभ = स्वर्ण $ आभ

(ब) रोमावली = रोम $ अवली

(स) ऐक्यात्म = एक्य $ आत्म

(द) मिताहार = मित $ आहार (स)

47. अरस्तू के अनुकरण संबंधी विभिन्न मान्यताओं के निष्कर्ष के आधार पर निम्नलिखित में से कौनसी धारणा नहीं मानी जा सकती?

(अ) सार्वभौम का अनुकरण होता है विशेष का नहीं

(ब) अनुकरण का अर्थ है ‘समान व्यवहार या समान निर्माण’

(स) काव्यात्मक अनुकरण सार्वभौम का होता है। अतः उसमें समानता के अंतर्गत आवश्यकता और संभाव्यता निहित नहीं हो सकती

(द) जिस प्रकार हर अनुकरण कला नहीं है, उसी प्रकार हर कला अनुकरण नहीं है (द)

48. ध्वनि काव्य के प्रकार हैं –

(अ) उत्तम काव्य (ब) मध्यम काव्य

(स) अधम काव्य (द) ये सभी (ब)

49. साधारणीकरण के संबंध में असंगत कथन का चयन कीजिए –

(अ) साधारणीकरण का सिद्धांत विश्व सौंदर्यशास्त्र की महत्ती उपलब्धि है

(ब) साधारणीकरण का सिद्धांत एक स्वतंत्र अवधारणा के रूप में स्थापित हो चुका है

(स) काव्य निबद्ध कवि की अनुभूति साधारण होती है

(द) साधारणीकरण का अभिप्राय विशिष्ट को साधारण करने की क्रिया से है (स)

50. सुमेलित कीजिए –

   इतिहासकार   नामकरण

।ण् राहुल 1. सिद्धसामंत काल

      सांस्कृत्यायन

ठण् डाॅ. रामकुमार 2. संधि व चारण 

     वर्मा     काल

ब्ण् आचार्य महावीर 3. बीजवपन काल

      प्रसाद द्विवेदी

क्ण् चन्द्रधर शर्मा 4. अपभ्रंश काल

      गुलेरी

कूट:

ब् क्

(अ) 1 3 4 2

(ब) 1 2 3 4

(स) 1 2 3 4

(द) 4 3 2 1 (द)

51. ‘काव्य नए भावों की सृष्टि नहीं करता, वह तो भावों की अभिव्यक्ति का साधन मात्र है।’ यह कथन है –

(अ) अभिनव गुप्त का

(ब) श्याम सुंदर दास का

(स) रामचन्द्र शुक्ल का

(द) डाॅ. नगेन्द्र का (अ)

52. ‘अंग्रेजी शिक्षा और प्रकाश’ तथा ‘महिला स्वातंत्रय’ निबंधों के निबंधकार है –

(अ) बालकृष्ण भट्ट

(ब) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र

(स) प्रतापनारायण मिश्र

(द) राधाचरण गोस्वामी (अ)

53. ‘तू दयालु दीन हौं, तू दानि हौं भिखारी।

हौं प्रसिद्ध पावकी, तू पाप पूंज हारी।।

नाथ तू अनाथ को, अनाथ कौन मोसो।

मो समान आरत (दुखी) नहि, आरति हर तोसो’

इस काव्यांश में निम्न में से कौनसा रस है?

(अ) भक्ति रस (ब) वात्सल्य रस

(स) हास्य रस (द) शांत रस (अ)

54. वह ध्वनि जिसमें वाच्यार्थ (अभिधार्थ) विक्षित (आकांक्षित) होकर अन्य परक या व्यंग्यार्थ का बोधक होता है तथा पहले वाच्यार्थ का ज्ञान होता है फिर व्यंग्यार्थ की प्रतीति होती है, कहलाती है –

(अ) अविवक्षित वाच्य ध्वनि

(ब) असंलक्ष्य क्रम व्यंग्य ध्वनि

(स) विवक्षित वाच्य ध्वनि

(द) कोई नहीं (स)

55. सुमेलित कीजिए –

   नाटक   नाटककार

।ण् वृद्ध-विवाह 1. भगवतीप्रसाद

ठण् उन्नति कहां से 2. कृष्णानंद जोशी

     होगी

ब्ण् कृष्णार्जुन युद्ध 3. माखनलाल 

   चतुर्वेदी

क्ण् भारत-दुर्दशा 4. प्रतापनारायण 

    मिश्र

कूट:

ब् क्

(अ) 1 2 3 4

(ब) 1 4 3 2

(स) 4 2 3 1

(द) 2 4 3 1 (अ)

56. कौनसी रचना शालिभद्र सूरि की नहीं है?

(अ) चन्दनवाला रास

(ब) पंचपाण्डव चरित रास

(स) भरतेश्वर बाहुबलि रास

(द) बुद्धि रास (अ)

57. पृथ्वीराज रासो को प्रमाणिक मानने वाले विद्वान हंै –

(अ) ग्रियर्सन (ब) श्यामसुंदर

(स) डाॅ. बूलर (द) आचार्य शुक्ल

(ब)

58. ‘बीसलदेव रासो’ की नायिका का क्या नाम है?

(अ) माखाणी (ब) राजमती

(स) दुर्गाबाई (द) पद्मावती (ब)

59. आदिकाल की निम्न में से किस रचना में इतिहास की उपेक्षा की गई है?

(अ) नेमीनाथ रासो

(ब) उपदेश रसायन

(स) जयमयंक रासचन्द्रिका

(द) पृथ्वीराज रासो (द)

60. आदिकाल को संधिकाल-चारणकाल नाम किसने दिया है?

(अ) ग्रियर्सन (ब) आचार्य शुक्ल

(स) रामकुमार वर्मा (द) मिश्रबंधु (स)

61. ‘छप्पय छंद’ के बारे में गलत विकल्प है-

(अ) यह छंद रोला व उल्लाला छंदों से मिलकर बनता है

(ब) छप्पय में कुल 6 चरण होते हैं

(स) छप्पय सम मात्रिक छंद है

(द) इसे गाथा छंद भी कहते हैं (स)

62. ईश्वरदास कृत सत्यवती कथा को किस आलोचक ने हिन्दी प्रेमाख्यान काव्य परंपरा का पहला ग्रंथ माना है?

(अ) हजारी प्रसाद द्विवेदी

(ब) डाॅ. नगेन्द्र

(स) मिश्रबंधु

(द) आचार्य शुक्ल (अ)

63. नंददास के किस ग्रंथ में रासलीला की आध्यात्मिक व्याख्या करते हुए कृष्ण, वृंदावन, मुरली, गोपी आदि को प्रतीक मानकर आध्यात्मिकता से जोड़ा है?

(अ) मान मंजरी

(ब) विरह मंजरी

(स) सिद्धांत पंचाध्यायी

(द) राम पंचाध्यायी (स)

64. ‘सुख शांति रहे सब ओर सदा, अविवेक तथा अद्य पास न आवे।’

पंक्तियों में छंद निहित है?

(अ) अरसात सवैया (ब) सुंदरी सवैया

(स) किरिट सवैया (द) मदिरा सवैया (ब)

65. ‘सूरदास की रचना में संस्कृत की कोमलकांत पदावली और अनुप्रासों की वह छटा नहीं है जो तुलसी की रचना में दिखाई पड़ती है।’ यह कथन किस आलोचक का है?

(अ) शिवसिंह सेंगर

(ब) आचार्य शुक्ल

(स) हजारी प्रसाद द्विवेदी

(द) डाॅ. नामवर सिंह (ब)

66. हिन्दी संत काव्य परंपरा में हंस का प्रतीकार्थ है –

(अ) जोगी (ब) चन्द्रमा

(स) सूर्य (द) आत्मा (द)

67. मीराबाई के काव्य की प्रमुख विशेषता कौनसी है?

(अ) रहस्यात्मकता

(ब) वेदना पूर्ण भक्ति

(स) सरल भाषा

(द) भाव व भाषा की अकृत्रिमता (ब)

68. ‘अन्योक्ति कल्पदु्रम’ के रचयिता कवि निम्न में से कौन हैं?

(अ) भिखारी दास

(ब) प्रताप साही

(स) दीनदयाल गिरि

(द) गिरधर कविराय (स)

69. ‘अनुभूति और अंतध्र्वनि’ किस परवर्ती छायावादी कवि के काव्य संग्रह हैं?

(अ) राम कुमार वर्मा

(ब) केदार नाथ मिश्र

(स) उदयशंकर भट्ट

(द) जनार्दन प्रसाद झा द्विज (द)

70. ‘लोंजाइनस’ ने औदात्य का मूल आधार किसे माना है?

(अ) कवि की प्रतिभा

(ब) कवि का संपूर्ण व्यक्तित्व

(स) अ व ब दोनों

(द) कवि का जीवन (स)

71. निम्नलिखित में से कौनसा विकल्प गलत है?

(अ) भूषण – वीर रस के कवि

(ब) देव – रीति सिद्ध कवि

(स) धनानन्द – रीतिमुक्त कवि

(द) बिहारी – रीति सिद्ध कवि (अ)

72. किस विकल्प में वाक्य अशुद्ध है?

(अ) ताजमहल का सौंदर्य अनुपम है

(ब) हमारे प्रदेश की जनता शांत है

(स) बेटी पराए घर का धन होता है

(द) उसे दर्द हो रहा है (स)

73. ‘अभीप्सित’ शब्द में मूल शब्द तथा उपसर्ग लगा है –

(अ) अभि $ इप्सित (ब) अभि $ इप्सित

(स) अभि $ ईप्सित (द) अभि $ ई बित

(स)

74. निम्न में कौनसा सिद्धांत व्याकरण के ‘स्कोटवाद’ पर आधारित माना जाता है?

(अ) रीति संप्रदाय (ब) अलंकार संप्रदाय

(स) ध्वनि संप्रदाय (द) उक्त सभी (स)

75. सुमेलित कीजिए –

   प्रसिद्ध भक्तिकालीन   रचनाकार

   पद

।ण् प्रभुजी तुम चंदन हम 1. रैदास

      पानी

ठण् जो नर दुःख में दुख 2. सुंदरदास

      नहिं मानें

ब्ण् भाई रे! ऐसा पंथ 3. दादूदयाल

     हमारा

क्ण् पति ही है ज्ञान 4. गुरुनानक

      ध्यान पति ही है पुन्य

   दान

कूट:

ब् क्

(अ) 1 2 3 4

(ब) 1 4 3 2

(स) 4 3 2 1

(द) 4 3 1 2 (ब)

76. मतिराम ग्रंथावली की आलोचनात्मक भूमिका किसने लिखी है?

(अ) पदम सिंह शर्मा

(ब) मिश्र बंधु

(स) कृष्ण बिहारी मिश्र

(द) शिवसिंह सेंगर (स)

77. निम्न में से किसे ध्वनि विरोधी आचार्य माना जाता है?

(अ) आनन्दवर्धन (ब) भट्ट-नायक

(स) मम्मट (द) विश्वनाथ (ब)

78. नागरी नीरद नामक साप्ताहिक पत्र के संपादक कौन थे?

(अ) बद्रीनारायण चैधरी

(ब) हरिऔंध

(स) भारतेन्दु

(द) प्रताप नारायण मिश्र (अ)

79. आधुनिक हिन्दी साहित्य की सबसे प्रमुख विशेषता क्या थी?

(अ) मनुष्य के वृहत्तर सुख-दुख से जुड़ना

(ब) भौतिकवादी दृष्टि

(स) विज्ञान को साहित्य का आधार बनाना

(द) समस्त पुरातन साहित्य का त्याग (अ)

80. ‘दिवस का अवसान समीप था, गगन था कुछ लोहित हो चला।’

यह पंक्ति निम्न में से किस काव्य गं्रथ की है?

(अ) साकेत (ब) प्रिय प्रवास

(स) कानन कुसुम (द) भारत भारती (ब)

81. ‘अब इस जन्म में हमार-तुम्हारा साथ नहीं हो सकता।’ तुलसीदास के इस कथन में कौनसा भाव है?

(अ) करुणा का भाव

(ब) दया का भाव

(स) वैराग्य का भाव

(द) तिरस्कार का भाव (स)

82. निम्न में से किसका संबंध चिरगांव (झांसी) से रहा है –

(अ) हरिशंकर परसाई

(ब) वृंदावन लाल वर्मा

(स) सियाराम शरण गुप्त

(द) माखनलाल चतुर्वेदी (स)

83. छायावाद की समय सीमा मानी जाती है?

(अ) सन् 1900-1935

(ब) सन् 1920-1943

(स) सन् 1921-1941

(द) सन् 1918-1936 (द)

84. सूरदास जी किस रचना के अंतिम पद में सूरदास का वंश वृक्ष दिया गया है?

(अ) साहित्य लहरी (ब) सूर सारावली

(स) सूरसागर (द) किसी में नहीं

(अ)

85. ‘जुही की कली’ कविता को सरस्वती संपादक महावीर प्रसाद द्विवेदी ने क्या आरोप लगाकर प्रकाशित करने से इनकार कर दिया था?

(अ) यह छंदबद्ध नहीं है

(ब) इसमें लाक्षणिक पदावली है

(स) इसमें अश्लीलता है

(द) इसमें प्रकृति पर मानवीय चेतना का आरोप है (स)

86. प्रसाद की निम्न रचनाओं का प्रकाशन वर्ष के आधार पर सही क्रम क्या है?

(अ) शोकोच्छ्वास, कामायनी, झरना, करुणालय

(ब) झरना, करुणालय, शोकोच्छ्वास, कामायनी

(स) शोकोच्छ्वास, करुणालय, झरना, कामायनी

(द) कामायनी, झरना, करुणालय, शोकोच्छ्वास (स)

87. छायावादी कवियों में रहस्य भावना व्यक्त हुई है?

(अ) असीम के मिलन की इच्छा के रूप में

(ब) असीम के मिलन के काल्पनिक सुख के रूप में

(स) असीम के प्रति जिज्ञासा के रूप में

(द) ये सभी (द)

88. निराला की वह प्रसिद्ध कृति कौनसी है, जिसमें उन्होंने सर्वहारा वर्ग की प्रशंसा और धनवानों की घोर निंदा की है?

(अ) अपरा (ब) कुकुरमुत्ता

(स) सरोज स्मृति (द) अणिमा (ब)

89. निम्न में कौनसा शब्द अशुद्ध है?

(अ) नींबू (ब) निरीक्षण

(स) न्योछावर (द) निस्सृत (अ)

90. निम्न कथनों में से प्रगतिवाद के संबंध में कौनसा कथन गलत है?

(अ) शोषितों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की गई है

(ब) स्थूल सौंदर्य के स्थान पर सूक्ष्म मानवीय सौंदर्य का चित्रण है

(स) प्रगतिवाद में धर्म और ईश्वर पर अनास्था व्यक्त की गई है

(द) प्रगतिवाद में शोषण का विरोध है (ब)

91. अज्ञेय ने ‘राहों के अन्वेषी’ किसे कहा है?

(अ) स्वच्छंदतावादी कवियों को

(ब) आधुनिक युगबोध के साहित्यकारों को

(स) तार सप्तक के कवियों को

(द) कोई नहीं (स)

92. धर्मवीर भारती के अधिकांश काव्य साहित्य स्वर हैं –

(अ) प्रयोगवादी

(ब) समाजवादी

(स) रोमांटिक भावुकता प्रवण

(द) प्रकृतिवादी (स)

93. सुमेलित कीजिए –

   शब्द   विलोम शब्द

।ण् ऋजु 1. विस्तीर्ण

ठण् कीर्ति 2. दण्ड

ब्ण् परितोष 3. अपकीर्ति

क्ण् संकीर्ण 4. वक्र

कूट:

ब् क्

(अ) 4 3 1 2

(ब) 4 3 2 1

(स) 1 2 3 4

(द) 4 1 2 3 (ब)

94. निम्न में कवि जयशंकर प्रसाद की रचना नहीं है –

(अ) शाकोच्छ्वास (ब) परिमल

(स) अभ्रवाहन (द) करुणालय (ब)

95. आचार्य शुक्ल ने किस कवि की गणना भक्तिकाल के कवियों में की है परंतु इनकी रचना पद्धति रीतिकाल की सी होने के कारण इन्हें रीतिकालीन कवि मानते हैं –

(अ) कवि भूषण (ब) विद्यापति

(स) कवि गंग (द) बिहारी (स)

96. ‘भाग्यवती’ उपन्यास के लेखक हैं –

(अ) श्रीनिवास दत्त

(ब) श्रद्धाराम फुल्लोरी

(स) कार्तिक प्रसाद खत्री

(द) भारतेन्दु (ब)

97. ‘चित्रलेखा’ उपन्यास आधारित है –

(अ) अनातोले के उपन्यास पर

(ब) आर्थर कानन डायल के उपन्यास पर

(स) डेविड ईस्टन के उपन्यास पर

(द) गोर्की के उपन्यास पर (अ)

98. ‘रागदरबारी’ के लेखक श्रीलाल शुक्ल ने निम्न में से किसका जीवन चित्रित किया है?

(अ) दासियों के जीवन का

(ब) दरबारी संस्कृति का

(स) ग्रामीण जीवन का

(द) महफिल और मनोरंजन जीवन का

(स)

99. निम्नलिखित उपन्यासकारों के उपन्यासों में से गलत जोड़े का चयन कीजिए –

(अ) काशीनाथ सिंह – लेकिन दरवाजा

(ब) चित्रा मुद्गल – एक जमीन अपनी

(स) शरद देवड़ा – आकाश: एक आप बीती

(द) प्रफल्लराय – पके चावल की मस्क

(अ)

100. ‘सुजाता’ नामक महिला चरित्र कौनसी कहानी का है?

(अ) प्रेम प्रतिमा

(ब) देव रथ

(स) नीलम देश की राजकन्या

(द) बूढ़ी काकी (अ)

101. ‘चरनदास चोर’ व ‘राजा चंबा और चार भाई’ के रचनाकार हैं –

(अ) हबीब तनवीर (ब) हमीदुल्ला

(स) मुद्राराक्षस (द) मणि ‘मधुकर’ (अ)

102. साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत नगेन्द्र की कृति निम्न में से कौनसी है?

(अ) काव्य के रूप

(ब) आस्था के चरण

(स) रस सिद्धांत

(द) सिद्धांत और अध्ययन (स)

103. बनारसी दास जैन रचित ‘अर्द्धकथानक’ प्रसिद्ध है –

(अ) हिन्दी की प्रथम ‘आत्मकथा’ होने के लिए

(ब) हिन्दी की प्रथम ‘संस्मरण’ होने के लिए

(स) हिन्दी की प्रथम ‘यात्रा वृत्तांत’ होने के लिए

(द) हिन्दी की प्रथम ‘रिपोर्ताज’ होने के लिए (अ)

104. निम्न में संचारी भाव नहीं है –

(अ) प्रलय (ब) मोह

(स) मति (द) ग्लानि (अ)

105. ‘बीती विभावरी जाग री।

अंबर-पनघट मंे डुबो रही तारा-घट उषा-नागरी।।’ इस काव्यांश में कौनसा अलंकार है?

(अ) उत्प्रेक्षा व असंगति

(ब) रूपक

(स) असंगति व रूपक

(द) उत्प्रेक्षा व मानवीकरण (ब)

106. निम्न में कौनसा छंद ‘मात्रिक छंद’ नहीं है?

(अ) सवैया (ब) दोहा

(स) सोरठा (द) आर्या (अ)

107. द्विवेदी युगीन हिन्दी संस्मरण के लिए असंगत विकल्प है?

(अ) लंदन का काग – आचार्य शुक्ल

(ब) इधर-उधर की बातें – रामकुमार खेमका

(स) मेरी बड़ी छुट्टियों का प्रथम सप्ताह – जगद् बिहारी सेठ

(द) अनुमोदन का अंत – महावीर प्रसाद द्विवेदी (अ)

108. ‘मधुबन! तुम कत रहत रहे?

विरह वियोग स्याम सुंदर के ठाडे क्यों न जरे?’

इस काव्यांश में आलंबन है –

(अ) मधुबन

(ब) गोपियां

(स) गोपियों के उपालम्भ

(द) श्याम संुदर (द)

निम्नलिखित अवतरण को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों (110 से 115 तक) के उत्तर दीजिए –

हमारे देश में सती प्रथा को मिटाया जा चुका है परंतु दहेज प्रथा आज भी अपने विकराल रूप में मुंह बाए खड़ी है। बाल विवाह, बेमेल विवाह, छुआछूत जैसी बुराइयों का चलन अब समय के साथ कम हो गया है। दहेज प्रथा बजाय कम होने के और अधिक बढ़ रही है, उसकी एक वजय यह रही कि समाज सुधारकों ने इसको गंभीरता से नहीं लिया, इसके प्रति वे उदासीन ही बने रहे। सिर्फ प्रचार-प्रसार व कोरी भाषणबाजी से यह मिटने वाली नहीं है।

हालांकि समय≤ पर कुछ व्यक्ति अवश्य ही इसके विरोध में आवाज उठाते हैं परंतु सुनिश्चित एवं विधिवत प्रक्रिया के न बन पाने के अभाव में वांछित परिणाम सामने नहीं आ पाए हैं। पारस्परिक संबंधों में प्रगाढ़ता लाने के उद्देश्य से शुरू की गई परिपाटी का अर्थ व उद्देश्य दोनों ही बदल गए हैं। इसने एक अभिशप्त व्यवसाय का रूप धारण कर लिया है। समाज में बिना जागृति लाए एवं बिना मनुष्य की सोच मेें परिवर्तन किए इस प्रथा को जड़ से मिटाना दुष्कर, असंभव है।

109. परिपत्र क्या है?

(अ) जिसके माध्यम से सूचना-निर्देश, अनुदेश मंत्रालयों-विभागों व कर्मचारियों को भेजा जाता है

(ब) संदेश पहुंचाना परिपत्र कहलाता है

(स) केवल अ

(द) अ व ब दोनों (स)

110. उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक होगा-

(अ) दहेज प्रथा मिटाना दुष्कर

(ब) दहेज प्रथा और सामाजिक जागरुकता

(स) बढ़ती हुई दहेज प्रथा

(द) दहेज प्रथा: अभिशप्त व्यवसाय (ब)

111. दहेज प्रथा जड़ से खत्म न होने के कारण है –

(अ) धन की कमी

(ब) शिक्षा का अभाव

(स) कमजोर भाषण

(द) सामाजिक परिवर्तन की उपेक्षा (द)

112. दहेज प्रथा का उन्मूलन संभव है –

(अ) समाज सुधारकों द्वारा गंभीरता अपनाने पर

(ब) मानसिकता में परिवर्तन लाकर

(स) जन-जागरण करके

(द) ये सभी (द)

113. दहेज प्रथा का प्रारंभिक उद्देश्य था –

(अ) अपने रिश्तों को और मजबूत बनाना

(ब) नए संबंध स्थापित करना

(स) व्यवसाय नहीं करना, भेंट देना

(द) अपनी लड़की की मदद करना (अ)

114. दहेज प्रथा आज बन चुकी है एक –

(अ) समाज सुधारकों का प्रमुख लक्ष्य

(ब) पारस्परिक संबंधों की प्रगाढ़ता का जरिया

(स) आर्थिक लाभ का कार्य

(द) वर पक्ष का अधिकार (स)

115. ‘‘अभिशप्त व्यवसाय’’ से क्या आशय है?

(अ) ऐसा व्यवसाय जो अभिशाप दे

(ब) ऐसा व्यवसाय जिससे विनाश हो

(स) अभिशाप देने से होने वाला व्यवसाय

(द) ऐसा व्यवसाय जिसके करने से अभिशाप समाप्त हो (ब)

निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर नीचे लिखे प्रश्नों (116 से 119 तक) के उत्तर दीजिए –

बीती विभावरी जाग री,

अंबर पनघट में डुबो रही

तारा-घट उषा नागरी।

खग-कुल-कुल-कुल सा बोल रहा,

लो यह लतिका भी भर लाई-

मधु मुकुल नवल रस गागरी।।

116. उपर्युक्त काव्यांश में कवि ने किसके सौंदर्य का चित्रण किया है?

(अ) भोर के सौंदर्य का

(ब) भारत माँ के सौंदर्य का

(स) संध्या वेला के सौंदर्य का

(द) ये सभी (अ)

117. काव्यांश के अनुसार उषा नागरी क्या कर रही है?

(अ) माँ के आंचल में सो रही है

(ब) भोर के वक्त प्रार्थना कर रही है

(स) गगरी में जल भरकर ला रही है

(द) आकाश रूपी पनघट में तारे रूपी घड़े डुबो रही है (द)

118. उपर्युक्त काव्यांश में कवि किसे जगा रहा है?

(अ) अपनी माता को

(ब) अज्ञात आलंबन को

(स) अपनी पत्नी को

(द) अपनी प्रेयसी को (ब)

119. खग-कुल क्या कर रहा है?

(अ) कुल-कुल सा बोल रहा है

(ब) दाना चुगने जा रहा है

(स) शिकारी को देखकर भयभीत है

(द) कोई नहीं (अ)

120. ‘गुरुमुखी’ समस्त पद पर निम्न में से किस समास का उदाहरण है?

(अ) तत्पुरुष (ब) बहुब्रीहि

(स) द्वंद्व (द) अव्ययीभाव (ब)

121. शिक्षा मनोविज्ञान शिक्षक की सहायता करता है –

(अ) बालकों की समस्याओं को समझने में

(ब) विकास की विशेषताओं को समझने में

(स) वैयक्तिक विभिन्नताओं को समझने में

(द) ये सभी (द)

122. शिक्षण प्रक्रिया में निम्न में से कौनसा स्वतंत्र चर होता है?

(अ) शिक्षक

(ब) विद्यार्थी

(स) शैक्षणिक वातावरण

(द) शिक्षण विधियाँ (स)

123. ज्ञान विद्यमान है, विश्वसनीय है तथा इसे प्राप्त करना ही अधिगम है। कौनसा मनोविज्ञान का संप्रदाय उपर्युक्त कथन को अस्वीकार करता है?

(अ) व्यवहारवाद

(ब) संरचनावाद

(स) संज्ञानवाद

(द) मनोविश्लेषण वाद (ब)

124. किसी शिक्षक को संबंधित निम्नलिखित में से कौनसा कथन सही नहीं है?

(अ) मनोविज्ञान, शिक्षक को तथ्यों और सिद्धांतों का एक भंडार उपलब्ध कराता है

(ब) उसे अपने विद्यार्थियों की प्रकृति की समझ होनी चाहिए

(स) मनोविज्ञान, शिक्षक को अपने विद्यार्थियों की प्रकृति को समझने में मदद करता है

(द) शिक्षक को बच्चों की रूचियों से कोई सरोकार नहीं होना चाहिए (द)

125. कक्षा में भावी अनुशासन के लिए अध्यापक को चाहिए –

(अ) छात्रों के साथ कठोर व्यवहार करे

(ब) छात्रों के साथ नरमी व दृढ़ता से व्यवहार करे

(स) छात्रों को जो चाहे करने दें

(द) छात्रों को कुछ समस्याएँ हल करने दें (ब)

126. बालक समाज के बारे में दुखी होता है जब किशोरों में विकसित हो जाती है –

(अ) सामाजिक संचेतना

(ब) पारिवारिक सोच

(स) सामुदायिक भावना

(द) संवेगात्मक संचेतना (अ)

127. निम्न में से कौनसा किशोरावस्था का लक्षण नहीं है?

(अ) अधिक संवेदनशील प्रकृति

(ब) तीव्र शारीरिक विकास

(स) स्पष्ट व स्थायी आत्म-प्रत्यय

(द) विपरीत लिंग में अधिक रुचि (स)

128. निम्न कथनों में से वृद्धि व विकास के बारे में कौनसा कथन सत्य है?

(अ) वृद्धि भौतिक है जबकि विकास मनोवैज्ञानिक

(ब) वृद्धि तथा विकास दोनों भौतिक है

(स) वृद्धि तथा विकास दोनों मनोवैज्ञानिक है

(द) वृद्धि मनोवैज्ञानिक है और विकास भौतिक (अ)

129. निम्न में से कौनसी कोहलबर्ग के नैथ्तक विकास की एक अवस्था है?

(अ) चिंतनशील नैतिकता

(ब) परंपरागत नैतिकता

(स) संवेदी प्रेरक नैतिकता

(द) कोई नहीं (ब)

130. किशोरों के साथ कार्य करते समय विशेष रूप से असमायोजित किशोरों के साथ नहीं चाहिए –

(अ) आदर्श उपागम

(ब) संग्रहित उपागम

(स) प्रजातांत्रिक उपागम

(द) आलोचनात्मक उपागम (द)

131. सीखना एक लक्ष्य आधारित क्रिया है, इसकी सफलता में निम्न में से किन कारकों का योगदान है?

(अ) विद्यार्थियों की मानसिक अवस्था

(ब) वातावरण

(स) विद्यार्थियों को बल युक्त प्रेरणा

(द) ये सभी (द)

132. अधिगम के निम्न में से कौनसे सिद्धांत में अध्यापक सुविधा प्रदाता की भूमिका निभाते हैं?

(अ) निर्मितवादी सिद्धांत

(ब) व्यवहारवादी सिद्धांत

(स) मनोविश्लेषणवादी सिद्धांत

(द) संज्ञानवादी सिद्धांत (अ)

133. अल्बर्ट बण्डूरी द्वारा प्रतिपादित अधिगम का प्रकार कहलाता है –

(अ) अनुभव जन्य अधिगम

(ब) सक्रिय अधिगम

(स) प्रेक्षणात्मक अधिगम

(द) अन्तः दृष्टि अधिगम (स)

134. निर्मितवाद के संदर्भ में कौनसा कथन गलत है?

(अ) ज्ञान का संचरण आवश्यक रूप से शिक्षक द्वारा किया जाता है

(ब) अधिगमकर्ता स्वयं के अधिगम के लिए सक्रिय एवं उत्तरदायी होता है

(स) नवीन ज्ञान का सृजन पूर्व ज्ञान के आधार पर होता है

(द) अधिगमकर्ता ज्ञान का सृजन कर सकता है (अ)

135. बू्रनर के अनुसार निम्न में से कौनसा शिक्षण सिद्धांत नहीं है?

(अ) प्रामाणिक सिद्धांत

(ब) वर्णात्मक शिक्षण सिद्धांत

(स) औपचारिक शिक्षण सिद्धांत

(द) अनौपचारिक शिक्षण सिद्धांत (द)

136. प्रतिरक्षा प्रक्रिया है –

(अ) चेतन व्यवहार

(ब) व्यक्तित्व का रक्षा कवच

(स) न्यायसंगत एवं तार्किक

(द) प्रत्यक्ष विधि (ब)

137. किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य पोषण के लिए निम्नलिखित में से कौनसी निर्देशन तकनीकी नहीं है?

(अ) स्व-अनुशासन, स्वनियंत्रण, सरल शिक्षा शास्त्र

(ब) हास्य, मित्रता, रूचियाँ

(स) कठोर कार्य, प्रतिस्पर्धा एवं गृह कार्य

(द) ध्यान और आध्यात्मिकता (स)

138. संवेगात्मक बुद्धि से तात्पर्य है –

(अ) संवेगों पर नियंत्रण रखना

(ब) संवेगों को पहचानने की क्षमता

(स) संवेगों को समझने की क्षमता

(द) ये सभी (द)

139. एक विद्यार्थी बीएड प्रवेश परीक्षा देता है और असफल रहता है, वह सबसे कहता है मैं अध्यापक बनना ही नहीं चाहता हूँ, यह उदाहरण है –

(अ) प्रक्षेपण (ब) युक्तिकरण

(स) तादात्म्यीकरण (द) उदात्तीकरण (ब)

140. एक शिक्षार्थी की बुद्धि लब्धि का ज्ञान एक शिक्षक के लिए उपयोगी है क्योंकि-

(अ) शिक्षार्थी की शारीरिक विकृति का ज्ञान होता है

(ब) शिक्षार्थी के शारीरिक संगठन का ज्ञान होता है

(स) शिक्षार्थी के नैतिक चरित्र का पता लगाने के लिए

(द) शिक्षण कार्य को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए (द)

141. स्मृति स्तर के शिक्षण का कौनसा उद्देश्य नहीं है?

(अ) तथ्यों का ज्ञान देना

(ब) अर्थ का प्रत्यक्षीकरण करना एवं विचारों को समझना

(स) मानसिक पक्षों का प्रशिक्षण

(द) ज्ञान का पुनः स्मृति तथा पुनः प्रस्तुतिकरण करना (ब)

142. शिक्षक प्रभावी अनुदेशन प्रदान करने हेतु जिन स्रोतों का प्रयोग करता है उन्हें कहते हैं –

(अ) द्वितीयक स्रोत

(ब) प्राथमिक स्रोत

(स) शिक्षण सामग्री

(द) शिक्षण की तकनीकी (स)

143. प्रत्येक अधिगमकर्ता एक समान रास्ते का अनुसरण करता है, कहा जाता है –

(अ) रेखीय अभिक्रमित

(ब) अवरोह अभिक्रमित

(स) शास्त्रीय अभिक्रमित

(द) रेखीय व शास्त्रीय अभिक्रमित (अ)

144. सहयोगी शिक्षण प्रतिमान की एक महत्वपूर्ण विशेषता है –

(अ) विद्यार्थी अन्तः पारस्परिक द्वारा कार्य करते हैं

(ब) समूह आकार महत्वपूर्ण नहीं

(स) कठिन ग्रेडिंग से मुक्त

(द) ये सभी (अ)

145. ‘अग्रिम व्यवस्थापक शिक्षण माॅडल को विद्यार्थियों की संज्ञानात्मक संरचनाओं को सुदृढ़ करने हेतु डिजाइन किया गया है।’ यह कथन माॅडल विकसित करने वाले का नाम है –

(अ) जी. डी. बोज

(ब) जे. पी. गिलफर्ड

(स) वाल्टर मुनरो

(द) डेविड आसुबेल (द)

146. सूचना एवं संप्रेषण तकनीक के शिक्षा के क्षेत्र में कौनसे मुख्य लक्ष्य हैं?

(अ) डिजिटल पुस्तकालय स्थापित करना

(ब) शिक्षा एवं अनुसंधान जनित विषय सामग्री का अधिकाधिक संचार करना

(स) वर्तमान पीढ़ी को साइबर शिक्षा एज में भली-भांति प्रतिस्थापित करना

(द) ये सभी (द)

147. डाटा का उदाहरण है –

(अ) अकाउंट नंबर

(ब) विद्यार्थियों के नाम

(स) रोल नंबर

(द) ये सभी (द)

148. एक ऐसी अनुदेशन तकनीक या विधि जिसके अंतर्गत विद्यार्थी तथा कम्प्यूटर संयंत्र जिसमें वांछित अनुदेशात्मक सामग्री रहती है, के बीच प्रयोजनपूर्ण अंतःक्रिया चलती रहती है, इसे कहते हैं –

(अ) कम्प्यूटर सहायक अनुदेशन

(ब) कम्प्यूटर प्रबंधित अनुदेशन

(स) कम्प्यूटर सहायक परामर्श

(द) कम्प्यूटर सहायक निर्देशन (अ)

149. कौनसी साॅफ्टवेयर तकनीकी की विशेषता नहीं है?

(अ) इसे अनुदेशन तकनीकी भी कहते हैं

(ब) इसका मुख्य आधार मनोविज्ञान है

(स) इनको शैक्षिक तकनीकी प्रथम भी कहते हैं

(द) यह कोमल तकनीकी उपागम है (स)

150. शिक्षा में आई.सी.टी. के उपयोग के संदर्भ में कौनसा कथन गलत है?

(अ) शिक्षा ज्यादा प्रभावी होगी

(ब) अध्यापक की आवश्यकता नहीं रहेगी

(स) बड़ी संख्या में शिक्षार्थी को शिक्षा से जोड़ना संभव होगा

(द) अध्यापक की भूमिका सहजकर्ता के रूप में रहेगी (ब)

Email

No Responses

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *