RPSC 1Grade Hindi Mock Test – 01

 हिन्दी अभ्यास प्रश्न पत्र – 2

1. ‘नहिं परागु नहीं मधुर मधु, नहिं विकासु इहि काल।

अली कली ही सौं बध्यों, कौन हवाल।।’

बिहारी जी के इस दोहे में किसको प्रेरित किया गया है?

(अ) भ्रमर को

(ब) राजा जयसिंह को

(स) राजा मानसिंह को

(द) कोई नहीं (ब)

2. निम्न संधि विच्छेदों में से अशुद्ध संधि विच्छेद का चयन कीजिए –

(अ) उत्सव = उत् + सव

(ब) सदाचार = सत् + आचारा

(स) दिगम्बर = दिक् + अम्बर

(द) वर्षर्तु = वर्षा + ऋतु (अ)

3. निम्न में से किस शब्द में ‘अप’ उपसर्ग का प्रयोग नहीं हुआ है?

(अ) अपकीर्ति (ब) अपराध

(स) उपमा (द) अपहरण (स)

4. जो प्रत्यय संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण के पीछे जुड़कर नए शब्द बनाते हैं, वे कहलाते हैं-

(अ) कृत प्रत्यय (ब) तद्धित प्रत्यय

(स) अ व ब दोनों (द) कोई नहीं (ब)

5. ‘काजर की कोठरी’ व ‘नरेन्द्र मोहिनी’ उपन्यासों के उपन्यासकार हैं –

(अ) बाबू देवकीनन्दन खत्री

(ब) पं. बालकृष्ण भट्ट

(स) श्रद्धाराम फुल्लौरी

(द) राधाकृष्णनदास (अ)

6. निम्न में से अशुद्ध समास विग्रह है –

(अ) प्रत्युत्तर = उत्तर का उत्तर

(ब) सशर्त = शर्त सहित

(स) रातोंरात = रात के बाद रात

(द) दिनोंदिन = दिन के बाद दिन (अ)

7. निम्न शब्दों में शुद्ध विलोम शब्द वाले विकल्प का चयन कीजिए –

(अ) स्थावर – जंगम

(ब) ऋृत – उष्ण

(स) उद्धत – विनयशील

(द) तरुण – सज्जन (अ)

8. किस विकल्प में सात्विक अनुभाव गलत है-

(अ) स्तंभ – अंगों का जड़ हो जाना

(ब) स्वेद – चेहरा सफेद हो जाना

(स) अश्रुपात – आंखों से आंसू आ जाना

(द) प्रलय – मूच्छिर्त हो जाना (ब)

9. ‘भवन-भुवन’ शब्द युग्म का उपयुक्त अर्थ है –

(अ) गृह-महल (ब) मकान-संसार

(स) जग-सदन (द) संसार-घर (ब)

10. रामचरितमानस में राम की महानता का वर्णन किसके माध्यम में किया है?

(अ) शिव के माध्यम से

(ब) विष्णु के माध्यम से

(स) शिव-पार्वती के माध्यम से

(द) स्वयं राम के ही माध्यम से (स)

11. निम्न वाक्यों में से शुद्ध वाक्य कौनसा है?

(अ) मुझे आप पर मुकदमा चलाना पड़ेगा।

(ब) ये साड़ी सुंदर है।

(स) मुझे मेला में जाना है।

(द) मैंने तरह-तरह के रेशम के कपड़े पसंद किए। (अ)

12. संचारक और प्राप्तकर्ता के बीच में कोई सीधा संबंध नहीं होता –

(अ) जन संचार में

(ब) समूह संचार में

(स) अंतः वैयक्तिक में

(द) अंतर वैयक्तिक संचार में (अ)

13. संसदीय पत्रकारिता निम्न में से किसके अंतर्गत आती है?

(अ) खोजपरक (ब) एडवोकेसी

(स) विशेषीकृत (द) वाॅचडाॅग (स)

14. कवि की ताकत होती है –

(अ) अनुच्छेद में अपनी बात कहना

(ब) शब्दों और वाक्यों के बीच कुछ अनकहा छोड़ना

(स) बहुत से वाक्यों में अपनी बात कहना

(द) एक वाक्य में अपनी बात कहना (ब)

15. कार्यवृत्त के संबंध में कौनसा कथन अनुपयुक्त है?

(अ) कार्यवृत्त् में बैठक में उपस्थित सदस्यों के नामों का उल्लेख होना चाहिए

(ब) कार्यवृत्त का लेखन संक्षिप्त, सारगर्भित एवं स्पष्टता लिए हुए होना चाहिए

(स) कार्यवृत्त में शीर्षक देकर फिर बैठक में हुए विचार-विमर्श तथा लिए गए निर्णयों का संक्षिप्त विवरण होता है

(द) किसी बैठक में निर्णय लेने से पहले उसके सदस्यों को मुद्दों का विवरण कार्यसूची कहलाता है (द)

16. जो आवेदक काॅलेज से अपनी पढ़ाई पूर्ण करके निकले है उन्हें अपने स्ववृत्त में किन संदर्भित व्यक्तियों के नाम देने चाहिए?

(अ) परीक्षा नियंत्रक (ब) कुल सचिव

(स) शिक्षक (द) कुलपति (स)

17. प्रेस विज्ञप्ति के संदर्भ में कौनसा कथन उपयुक्त नहीं है?

(अ) प्रेस विज्ञप्ति समाचार-पत्र के संपादकों एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के संपादकों को भेजी जाती है

(ब) प्रेस विज्ञप्ति सार्वजनिक स्थानों, कार्यालय के सूचना-पट्ट पर चिपकाई जा सकती है

(स) प्रेस विज्ञप्ति संक्षिप्त, सारगर्भित एवं श्रोता/पाठकों के लिए आकर्षक होनी चाहिए

(द) प्रिंट एवं इलेक्ट्राॅनिक मीडिया को कार्यालय की नीतियों, निर्णयों एवं उपलब्धियों की सूचना प्रकाशन-प्रसारण के लिए तैयार की गई लिखित सामग्री को प्रेस विज्ञप्ति कहते हैं (ब)

18. ‘पाखण्डीय’ पद में समास है –

(अ) तत्पुरुष (ब) द्विगु

(स) द्वंद्व (द) कर्मधारय (द)

19. ‘आज भुजंगों से बैठे है, वे कंचन के घड़े दबाए। विनय हार कर कहती है, ये विषधर हटते नहीं हटाये।’ पंक्तियों में शब्द शक्ति है –

(अ) जहत्स्वार्था लक्षणा

(ब) उपादान लक्षणा

(स) शुद्धा लक्षणा

(द) सरोपा लक्षणा (अ)

20. ‘‘मनहुं कला रसभान कला सोलह सौ बन्निय।’’ यह पंक्ति किस रासो ग्रंथ की है?

(अ) परमाल रासो (ब) खुमान रासो

(स) पृथ्वीराज रासो (द) बीसलदेव रासो

(स)

21. आचार्य शुक्ल ने विद्यापति को किस प्रकार का कवि माना है?

(अ) शुद्ध श्रृंगारी (ब) दरबारी कवि

(स) वीर रस पूर्ण (द) भक्ति रस कवि

(अ)

22. हमें अपने पूजा ग्रह और चैके पर किस चीज का आक्रमण होने देना चाहिए –

(अ) अंधविश्वासों का

(ब) जूतों की पश्चिमी सभ्यता का

(स) अछूतों का

(द) दिखावटीपन का (ब)

23. ‘पुरस्कार’ कहानी है –

(अ) नायक प्रधान (ब) नायिका प्रधान

(स) घटना प्रधान (द) नाटक प्रधान (ब)

24. काव्य में जिन प्रमुख कारणों से स्थायी भाव मन में जाग्रत या उद्दीपत होते हैं, उन्हें कहते हैं –

(अ) अनुभाव (ब) संचारी भाव

(स) स्थायी भाव (द) विभाग (द)

25. शाक्त धर्म की दो प्रमुख शाखाएँ हैं –

(अ) रामभक्ति व कृष्ण भक्ति

(ब) दक्षिण मार्गी व वाम मार्गी

(स) ज्ञान मार्गी व प्र्रेम मार्गी

(द) सगुण व निर्गुण (ब)

26. शेखावाटी उपबोली किस जिले में बोली जाती है –

(अ) सीकर (ब) झुन्झुनूं

(स) चूरू (द) ये सभी (द)

27. डाॅ. रामकुमार वर्मा को प्रारंभिक शिक्षा किस भाषा में हुई थी?

(अ) हिन्दी (ब) मराठी

(स) गुजराती (द) बांग्ला (ब)

28. नूर मुहम्मद की कौनसी रचना में आध्यात्मिक रूपक है?

(अ) इन्द्रावती (ब) कथा चित्रावली

(स) अनुराग बांसुरी (द) कोई नहीं (स)

29. ‘चित्रावली’ के रचनाकार उसमान ने इस ग्रंथ की रचना का क्या उद्देश्य बताया है?

(अ) हिन्दू धर्म में आस्था

(ब) अमर होने की इच्छापूर्ति

(स) मनोरंजन

(द) सूफी धर्म का प्रचार (ब)

30. अष्ट छाप के कवि किस मंदिर में सेवा कीर्तन करते थे?

(अ) बिहारी जी का मंदिर

(ब) द्वारिकाधीश मंदिर

(स) श्रीनाथ जी का मंदिर

(द) सभी में (स)

31. ‘रास पंचाध्यायी’ में नंददास जी ने प्रस्तुत किया है –

(अ) रास रचाने की विधि

(ब) कृष्ण के रसिक रूप का वर्णन

(स) लौकिक एवं पारलौकिक प्रेम का समन्वित रूप में प्रस्तुतीकरण

(द) माधुर्ष भक्ति का दिग्दर्शन (स)

32. आचार्य शुक्ल ने रीतिकाल का प्रवर्तक किसे माना है?

(अ) चिंतामणि (ब) केशवदास

(स) ग्वाल (द) मतिराम (अ)

33. ‘‘पौन मया करि घूंघट टरै दया करि दामिनी दीप दिखावै।’’ यह पंक्ति निम्न में से किस कवि की है?

(अ) हित वृंदावन दास

(ब) गोप

(स) रस निधि

(द) नागरीदास (द)

34. निम्न में से कौनसी रचना ‘रसिक गोविन्द’ की नहीं है?

(अ) काव्य विलास

(ब) कलियुग रासो

(स) रसिक गोविन्दा नन्दधन

(द) युगल रस माधुरी (अ)

35. श्रीराम की सेना समुद्र पार करके किस स्थान पर रुकी –

(अ) सुबल नामक पर्वत पर

(ब) लंका तलहटी में

(स) जम्बू द्वीप पर

(द) कोई नहीं (अ)

36. हरिचरण दास ने बिहारी सतसई की टीका किस नाम से लिखी है?

(अ) हरिप्रकाश टीका

(ब) हरिसिंह टीका

(स) हरप्रसाद टीका

(द) हरिचरण टीका (अ)

37. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने किसे हिन्दी का स्टील कहा है –

(अ) प्रतापनारायण मिश्र

(ब) भारतेन्दु हरिशचन्द्र

(स) देवकीनन्दन खत्री

(द) बालकृष्ण भट्ट (द)

38. सुमेलित कीजिए –

    कहानी                           कहानीकार

(ए) रानी केतकी की कहानी 1. आचार्य रामचन्द्र  शुक्ल      

(बी) इन्दुमती                           2. बंग महिला

(सी) ढुलाईवाली                     3. किशोरीलाल  गोस्वामी

  

(डी) 11 वर्ष का 4. मुंशी इंशा अल्ला 

   खां

5. माधवराम सप्रे

बी सी डी

(अ) 4 3 2 1

(ब) 4 3 2 5

(स) 5 4 3 2

(द) 1 2 3 4 (ब)

39. हिन्दी साहित्य के आधुनिक काल में ‘हम आधुनिक’ शब्द का क्या अर्थ ग्रहण करेंगे?

(अ) वैज्ञानिक दृष्टिकोण

(ब) परंपरा विरुद्ध दृष्टिकोण

(स) वेद सम्मत जीवन दृष्टि

(द) मध्यकाल से भिन्न और नवीन इहलौकिक दृष्टिकोण (द)

40. निम्न में असंगत विकल्प है –

    उपन्यास   उपन्यासकार

(अ) झूंठा सच – यशपाल

(ब) नदी बहती थी – गिरिराज किशोर

(स) टीपी शुक्ला – राही मासूम रजा

(द) क्याप – अज्ञेय (द)

Email

No Responses

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *